बहराइच के नवाबगंज में एक पूर्व ग्राम प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव एक आम के बाग में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार सुबह की है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौगोई बिलासपुर के मजरा सबुना निवासी 52 वर्षीय पूर्व प्रधान शिवराम गौतम सुबह करीब 9 बजे घर से किसी काम के लिए निकले थे। बाद में, वह गांव के दक्षिण दिशा में स्थित एक आम के बाग में फांसी पर लटके पाए गए। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना नवाबगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शिवराम गौतम वर्ष 2005 में ग्राम पंचायत चौगोई बिलासपुर के ग्राम प्रधान चुने गए थे। वर्तमान में वह सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। उन्होंने कहा कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
पूर्व प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कई पहलुओं में जांच
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












