चौक बाजार स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. बी.के. यादव और डॉ. सुखदेव के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के लगभग 148 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और मुफ्त दवाएं प्राप्त कीं। शिविर में हुई जांच के दौरान यह सामने आया कि लगभग 80 प्रतिशत मरीज खांसी, जुकाम और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे। इसके अतिरिक्त, करीब 10 प्रतिशत मरीजों में शुगर और उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की समस्या पाई गई, जबकि शेष 10 प्रतिशत मरीज अन्य बीमारियों से प्रभावित मिले। चिकित्सकों ने मरीजों को समय पर दवा लेने, स्वच्छता बनाए रखने और मौसम के अनुसार खानपान पर विशेष ध्यान देने का परामर्श दिया। शिविर में आए लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गरीब और जरूरतमंदों के लिए काफी राहत प्रदान करते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अध्यक्ष विजेंद्र यादव ने यह जानकारी दी।
चौक बाजार में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित:148 मरीजों की जांच, मौसमी बीमारियों से पीड़ित मिले लोग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










