महराजगंज के पनियरा नगर पंचायत में सोमवार की रात एक 11 वर्षीय बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा पंखा चलाने के दौरान हुआ। बच्ची अपनी नानी के घर रह रही थी। मृतका की पहचान रोशनी (11) पुत्री पप्पू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गोरखपुर की निवासी थी और इन दिनों पनियरा के वार्ड नंबर 13 में अपनी नानी के घर रह रही थी। घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे की है। रोशनी अपने कमरे में पंखा चलाने के लिए स्विच बोर्ड में स्विच लगा रही थी, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गई। कुछ देर बाद जब उसकी नानी कमरे में पहुंचीं, तो रोशनी अचेत अवस्था में मिली। परिजनों ने तत्काल उसे एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोशनी की असामयिक मृत्यु से परिवार में दुख का माहौल है। उसकी मां पुनिता देवी और पिता पप्पू गोरखपुर में रहते हैं। रोशनी का एक बड़ा भाई भी है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रोशनी हाल ही में रहसू गुरु धाम में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा में भी शामिल हुई थी।
पनियरा में बच्ची की करंट लगने से मौत:पंखा चलाने के दौरान हुआ हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










