Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)परतावल में बच्ची की मौत:परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया,...

परतावल में बच्ची की मौत:परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस जांच जारी


महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल स्थित एक निजी क्लिनिक में बुधवार शाम 11 माह की एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर संजय कुमार सिंह पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक बच्ची की पहचान मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के परासी नरहल निवासी प्रदीप की पुत्री अनन्या के रूप में हुई है। बच्ची के पिता एक निजी संस्था ‘स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस’ में कार्यरत हैं। परिजनों ने बताया कि बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे बुधवार सुबह करीब 11 बजे क्लिनिक लाया गया था। डॉक्टर संजय कुमार सिंह पहले से ही बच्ची का इलाज कर रहे थे और उसे भांप दिलाने के लिए यहां लाया गया था। इलाज के दौरान अचानक बच्ची की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने पर श्यामदेउरवा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह और परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments