Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा पर किया जागरूक:बस्ती में मिशन शक्ति...

छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा पर किया जागरूक:बस्ती में मिशन शक्ति 5.0 के तहत डीआईजी ने दी जानकारी


बस्ती में ‘मिशन शक्ति अभियान 5.0 (द्वितीय चरण)’ के तहत शुक्रवार को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामबाग में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में डीआईजी त्यागी ने छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ महिलाओं और बालिकाओं की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाता है। डीआईजी ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीक ने सुविधाएँ बढ़ाई हैं, लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराधों का खतरा भी बढ़ा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को इन खतरों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया हैकिंग और फिशिंग जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को सलाह दी गई कि वे अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपने सोशल मीडिया अकाउंट को निजी रखें और किसी भी व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत जानकारी या ओटीपी साझा न करें। आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। इनमें 1930, 1090, 112, 1076, 1098 और 108/102 शामिल हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी, महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह, विद्यालय प्रबंधन के पदाधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments