सिसवा में श्रीश्याम मंडल, मारवाड़ी युवा मंच और श्रीश्याम महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय स्वर्ण जयंती श्रीश्याम महोत्सव रविवार शाम को शुरू हो गया। महोत्सव का आगाज़ निशान शोभा यात्रा और अखंड ज्योति स्थापना के साथ किया गया, जिससे पूरा कस्बा श्याम भक्ति में लीन हो गया। शोभायात्रा का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने फीता काटकर किया। इसके बाद मंदिर के पुजारी ने श्याम प्रभु का आकर्षक श्रृंगार कर उन्हें रथ पर विराजमान किया। पूजा-अर्चना और आरती के उपरांत श्याम भक्तों ने आस्था और भक्ति के साथ रथ को खींचना शुरू किया। इस दौरान पूरे नगर में श्याम प्रभु के जयकारों की गूंज सुनाई दी। शोभा यात्रा में महिला मंडल की सदस्य निशान ध्वज लेकर आगे चल रही थीं, जबकि उनके पीछे श्रद्धालु लड्डू-गोपाल की पालकी लेकर चल रहे थे। साथ ही महिला व पुरुष श्रद्धालु बाबा के भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे। यह यात्रा श्रीश्याम मंदिर से शुरू होकर फलमंडी, स्टेट चौक, रामजानकी मंदिर, अमरपुरवा, गोपाल नगर और रेलवे स्टेशन रोड होते हुए वापस श्याम मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचने पर श्रीश्याम प्रभु का अलौकिक श्रृंगार किया गया। इसके बाद अखंड ज्योति की स्थापना हुई और भजन-कीर्तन का शुभारंभ किया गया। भजन गायक पूरी रात श्याम भजनों के माध्यम से भक्तिमय माहौल बनाए रखेंगे। इस शोभा यात्रा में संत कुमार जालान, दिनेश भालोटिया, गिरधारी केडिया, संदीप सिंहानिया, धीरज सिंहानिया, राधेश्याम सिंहानिया, हरी भालोटिया, बाबूलाल अग्रवाल, रमेश सरावगी, जयप्रकाश भालोटिया, प्रहलाद अग्रवाल, रजनीश केडिया, बबलू शर्मा, अशोक टिबड़ेवाल, मनोज सुल्तानिया, अशोक शर्मा, बजरंगी अग्रवाल, रामू मित्तल, शिव केडिया, अरुण बागला, उमा जालान, प्रेमलता सिंहानिया, राधा सरावगी, मीना बंका, क्षमता शर्मा, सुधा अग्रवाल, शारदा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, प्रिया सिंहानिया, ज्योति सिंहानिया और आशा रूंगटा सहित नगर के कई महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।
सिसवा श्याम भक्ति में डूबा:निशान शोभायात्रा के साथ स्वर्ण जयंती महोत्सव का शुभारंभ, गूंजे जयकारे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










