#बस्ती_न्यूज
नगर पंचायत रुधौली के शांतिनगर में गुरुवार देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन के स्पेयर पार्ट्स की दुकान ‘चिराग ट्रेडर्स’ पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, हादसे में करीब 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यह घटना गुरुवार रात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। आग की चपेट में आकर दुकान में रखे कंप्रेसर, पीसीबी, इन्वर्टर, कैमरा, हार्ड डिस्क सहित कई महंगे उपकरण नष्ट हो गए। दुकान मालिक जमशेद ने बताया कि उन्हें वार्ड के लोगों ने फोन पर आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने दुकान में भीषण आग लगी देखी। तत्काल अग्निशमन विभाग और पीआरबी 112 को सूचित किया गया। स्थानीय लोगों के सहयोग और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक दुकान का पूरा सामान जल चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उनके आसपास के मकानों तक फैलने का खतरा बन गया था। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित दुकानदार जमशेद ने बताया कि यह दुकान ही उनके परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र साधन थी, जो अब पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। फिलहाल, पीड़ित परिवार को राजस्व टीम के सर्वे और मुआवजे का इंतजार है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रुधौली में शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग:चिराग ट्रेडर्स में कई लाख का सामान जलकर राख
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











