तुलसीपुर नगर क्षेत्र में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। तहसील मोड़ से कलश चौराहे तक प्रस्तावित नाली निर्माण का कार्य शनिवार से शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग (PWD) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिलने के बाद एक साल से रुका यह कार्य अब बरसात से पहले पूरा होने की उम्मीद है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि शुक्रवार को चूनाकारी कराकर रास्ते को चिन्हित किया गया है। उन्होंने मार्ग में अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों से अपील की है कि वे स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए और उन्हें आर्थिक नुकसान भी न उठाना पड़े। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि नगर पंचायत बरसात से पहले जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से आमजन को काफी परेशानी होती है। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भरने से आवागमन बाधित होता है और गंदे पानी के जमाव से संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने बताया कि तहसील मोड़ से बैरागी पुरवा होते हुए कलश चौराहे तक नाली निर्माण पूर्व में ही स्वीकृत था। हालांकि, फोरलेन सड़क निर्माण के चलते लोक निर्माण विभाग से NOC नहीं मिल पाने के कारण यह कार्य रुका हुआ था। अब NOC प्राप्त हो गई है, जिससे निर्माण कार्य शुरू करने में कोई बाधा नहीं है। जानकारी के अनुसार, सड़क के मध्य से लगभग 12.30 मीटर इधर और 12.30 मीटर उधर दोनों ओर नाले का निर्माण किया जाना है। इस निर्माण से पूरे क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।
PWD से NOC मिली, नाला निर्माण का रास्ता साफ:तुलसीपुर में एक साल बाद बरसात से पहले जल निकासी होगी दुरुस्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











