*मा0 विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर ’’स्कूल चलो अभियान रैली’’ को किया रवाना*
*👉प्रदेश सरकार नौनिहालों के उज्जवल भविष्य हेतु है प्रतिबद्ध-मा0 विधायक*
*👉शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने हेतु जिला प्रशासन निरन्तर प्रयास-जिलाधिकारी*
श्रावस्ती, 01 अप्रैल, 2026। सू0वि0। जिले में ’’स्कूल चलो अभियान-2026-27’’ शुभारंभ जूनियर हाईस्कूल भिनगा में भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मा0 विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों ने द्वीप प्रज्वलित कर तथा हरी झण्डी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली को रवाना किया। इस दौरान मा0 विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं माननीय जनप्रतिनिधियों ने जूनियर हाईस्कूल भिनगा से ईदगाह तिराहा तक पैदल चलकर रैली में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मा0 विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार नौनिहालों के उज्वल भविष्य हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा ’’स्कूल चलो अभियान’’ का शुभारम्भ कर जनपद के छात्र-छात्राओं का नामांकन विद्यालयों में कराया जा रहा है। जब से प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री योगी जी की सरकार आयी है, तब से शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। आज विद्यालय में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल एवं क्रियाशील शौचालय की व्यवस्थाएं भी करायी जा रही है। इसके अलावा ड्रेस, जूता, मोजा इत्यादि के लिए खाते में धनराशि उनके अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रेषित की जा रही है, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो और उनका भविष्य उज्वल बन सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी निर्देशानुसार जनपद के जूनियर हाईस्कूल भिनगा से रैली निकालकर ’’स्कूल चलो अभियान’’ का शुभारम्भ किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों में जागरूकता बढ़ाना है कि जनपद में जो भी 06 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र के बच्चे है, उनका शत-प्रतिशत नामांकन बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में किया जाए। उन्होने यह भी कहा कि जिला प्रशासन का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि जनपद में शिक्षा के स्तर को सुधार कर और ऊपर लाया जाए। इसी के तहत आपरेशन कायाकल्प के सभी पैरामीटर्स पर कार्य करके बेसिक शिक्षा से जुड़े प्रत्येक विद्यालय में पेयजल, टॉयलेट, स्मार्ट क्लास और फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आज जनपद में ’’स्कूल चलो अभियान’’ चलाकर नौनिहालों का स्कूल में रजिस्ट्रेशन कराकर उनका विद्यालय में प्रवेश कराया जायेगा।
कार्येक्रम के दौरान बेहतर कार्ये करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा नया प्रवेश करने वाले छात्रो को स्कूल किट दिया गया
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, आशुतोष पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गिलौला प्रकाश चन्द्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सहित समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारीगण, विद्यालय के अध्यापक/अध्यापिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।











