बृजमनगंज थानाक्षेत्र स्थित मां लेहड़ा देवी के दरबार में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंदिर के पुजारियों ओम प्रकाश पांडेय, हरिश्चंद्र पांडेय और सचिन त्रिपाठी ने सर्वप्रथम मां लेहड़ा देवी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान की प्रतिमा को स्नान कराकर अंगवस्त्र और जनेऊ धारण कराया गया। प्रतिमा पर सिंदूर और तेल से मालिश कर विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसके उपरांत आरती संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। उपस्थित भक्तों ने भगवान हनुमान की आरती में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान ‘प्रभु श्री राम भक्त हनुमान जी के जयकारे’ भी लगाए गए। कार्यक्रम में संतोष पांडेय, भूपेंद्र बाबा, शिवम पांडेय, रूपेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
मां लेहड़ा देवी दरबार में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया:सैकड़ों भक्तों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया, भक्तिमय रहा माहौल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











