Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के पिपरा गांव में हनुमान जन्मोत्सव:श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया,...

श्रावस्ती के पिपरा गांव में हनुमान जन्मोत्सव:श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल


श्रावस्ती जनपद के गिलौला क्षेत्र स्थित पिपरा गांव में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पिपरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार आर्य के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हनुमान मंदिर को जन्मोत्सव के लिए विशेष रूप से गुब्बारों और इलेक्ट्रॉनिक झालरों से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में रंग गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहां भक्तों ने भगवान बजरंगबली की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर हनुमान जी का जन्मोत्सव अनोखे अंदाज में मनाते हुए केक भी काटा गया, जिसे “हनुमान जन्मदिन” के रूप में सेलिब्रेट किया गया। यह आयोजन लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसके बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में गांव के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। आयोजक राजकुमार आर्य ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments