इटवा विकास क्षेत्र के घोपलापुर गांव में शुक्रवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने हनुमान मंदिर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। भक्तों ने हनुमान जी की महामंगल आरती की और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में अक्षय पांडेय, रामराज प्रजापति, शिवा प्रजापति, मनोज सैनी, आनंद अग्रहरि, आशिया अग्रहरि, कृष्णा पांडेय, दीपक मिश्रा, सुमिरन प्रधान, महेंद्र गुप्ता, रंजीत प्रजापति, धर्मेंद्र यादव, आकाश प्रजापति और समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा।
घोपलापुर में हनुमान जयंती मनाई:ग्रामीणों ने मंदिर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











