श्रावस्ती। हरदत्तनगर गिरण्ट पुलिस ने एक माह पूर्व हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। यह कार्रवाई जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम और क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में गठित टीम इस मामले की जांच कर रही थी। बीते 07 मार्च 2026 को जयपत्तरपुरवा निवासी धर्मराज यादव ने हरदत्तनगर गिरण्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर से जेवर और नकदी चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना स्थल का निरीक्षण, साक्ष्य संकलन और संदिग्धों की तलाश के बाद पुलिस को 12 अप्रैल को सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर सुजानडीह जंगल के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 02 अदद बिछिया (सफेद धातु), 02 मोबाइल फोन और ₹4000 नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान कासिम उर्फ कनऊ उर्फ राजू पुत्र रहीस, निवासी कलंदरी पुरवा और शिव कुमार उर्फ शिवा पुत्र कन्हई, निवासी बहोरवा के रूप में हुई है। अभियुक्त कासिम उर्फ राजू का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, चोरी और आयुध अधिनियम सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। शिव कुमार के विरुद्ध भी पूर्व में आपराधिक मामला पंजीकृत है।
हरदत्तनगर गिरण्ट पुलिस ने किया खुलासा:जयपत्तर पुरवा की चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
Recent Comments
on Hello world!











