Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रामपुर बाजार में अवैध पैथोलॉजी सील:स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, बिना पंजीकरण...

रामपुर बाजार में अवैध पैथोलॉजी सील:स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, बिना पंजीकरण हो रहा था संचालित


रामपुर बाजार क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना पंजीकरण संचालित हो रही एक पैथोलॉजी को सील कर दिया। यह कार्रवाई विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार, जिले के रामपुर धोबिया हार क्षेत्र में पैथोलॉजी अवैध रूप से चल रही थी। इसके संचालक को दो सप्ताह पहले पंजीकरण कराने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पैथोलॉजी को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्य चिकित्साधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण संचालित हो रहे स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments