*जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संचारी रोग से बचाओ हेतु दिलायी शपथ*
*देश एवं प्रदेश सरकार जन-जन को स्वस्थ्य रखने के लिए है प्रतिबद्ध-मा0 विधायक*
*01 से 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान-जिलाधिकारी*
*शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति किया जाएगा जागरूक-जिलाधिकारी*
श्रावस्ती, 01 अप्रैल, 2026। सू0वि0। प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार जनपद में संचारी रोग नियंत्रण हेतु विशेष अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान मा0 विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 सिंह ने कलेक्टेªट परिसर में संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा उपस्थित लोगों को संचारी रोग से बचाओ हेतु शपथ भी दिलायी।
इस अवसर पर मा0 विधायक ने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार जन-जन को स्वस्थ्य रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलायी जा रही है, जिससे जनपद के साथ-साथ प्रदेशवासी लाभान्वित हो रहे है। उन्होने कहा कि स्वच्छता अपना कर ही तमाम बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है, इसलिए सभी अपना सहयोग प्रदान कर इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभायें, ताकि जनपदवासी स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार को भी स्वस्थ रख सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियत्रंण अभियान 01 से 30 अपै्रल, 2026 तक तथा दस्तक अभियान 10 से 30 अपै्रल, 2026 तक चलाया जायेगा। उन्होने कहा कि इस अभियान के माध्यम से जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाकर स्वच्छता के प्रति सजग एवं जागरूक करते हुए विशेष विशेष सफाई रखने के लिए जागरूक किया जायेगा। उन्होने यह भी बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत दिमागी बुखार और संचारी रोगों की रोकथाम की जायेगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर विकास, पंचायतीराज/ग्राम विकास विभाग, पशु पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण/समाज कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, सूचना विभाग आदि कार्यक्रम से जुड़े समस्त विभाग एक साथ मिलकर संचारी रोग से बचाव हेतु कार्य करेंगे।
उन्होने यह भी बताया कि 10 से 30 अपै्रल, 2026 तक चलने वाले दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, मच्छरों से बचाव आदि के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। साथ ही डेंगू, फाइलेरिया, दिमागी बुखार, क्षयरोग के लक्षण एवं रोगियों को खोजकर जांच एवं उपचार हेतु सूची बनायेंगी, ताकि उनका ईलाज कराकर उन्हें स्वस्थ्य बनाया जा सके। इस अभियान से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण के माध्यम से जनपद में यह अभियान सफल बनाया जाएगा। उन्होने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि दिमागी बुखार से घबरायें नहीं, इसका शीघ्र इलाज करायें। बुखार होने पर बच्चों को बिना किसी देरी के उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में ले जायें। कोई भी बुखार दिमागी बुखार हो सकता है। इससे सावधान रहने की जरूरत है और अपने आस-पास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि/रा0 अमरेन्द्र कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वी0के0 श्रीवास्तव व उदय नाथ, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गिलौला प्रकाश चन्द्र, आशुतोष पाण्डेय, विनय तिवारी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।











