Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भीषण आग का तांडव! महराजगंज में किसानों की साल भर की मेहनत...

भीषण आग का तांडव! महराजगंज में किसानों की साल भर की मेहनत राख, भूसा मशीन के साथ ट्रैक्टर भी स्वाहा

रिपोर्ट:गजेंद्र गुप्त।

महराजगंज: जनपद के फरेन्दा थानाक्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ गोपालपुर दूबे और महदेवा दूबे के सिवान में उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक चलती भूसा मशीन से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।आग इतनी भीषण थी कि कई एकड़ में लहलहाती गेहूं की फसल कुछ ही मिनटों में राख के ढेर में तब्दील हो गई।लपटों ने न सिर्फ फसल को अपनी चपेट में लिया, बल्कि भूसा मशीन की ट्राली और ट्रैक्टर के टायर भी जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गए।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक किसान की उम्मीदें जल चुकी थीं।मौके पर भारी भीड़ जमा है और क्षेत्र में इस भारी नुकसान को लेकर गहरा दुख व्याप्त है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments