Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राम-जानकी मार्ग पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा चालक घायल:रूपगढ़ के पास अनियंत्रित बस...

राम-जानकी मार्ग पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा चालक घायल:रूपगढ़ के पास अनियंत्रित बस ने खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मारी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के राम-जानकी मार्ग पर रूपगढ़ गांव के पास एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक राम धनी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना देवखाल तिराहे पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार बस ने खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। अकला गांव निवासी राम धनी को टक्कर लगने से गंभीर चोटें आईं। हालांकि, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति से आ रही थी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments