#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के चंदोताल क्षेत्र में लगी भीषण आग लगातार फैल रही है। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने वन विभाग द्वारा संरक्षित कई एकड़ वन क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे भारी नुकसान हुआ है। यह आग अब आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के लिए भी खतरा बन गई है। चंदोताल क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों के लिए जंगली लकड़ियां ईंधन का मुख्य स्रोत थीं। गैस की सुविधा न होने के कारण वे खाना बनाने के लिए इन्हीं लकड़ियों का उपयोग करते थे। आग लगने से यह संसाधन नष्ट हो गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने ईंधन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ताल क्षेत्र में मौजूद सूखी लकड़ियों के कारण आग तेजी से फैल रही है। युवा किसान आशीष ने बताया कि जंगली लकड़ियां पानी के ऊपर हैं और पानी नीचे है, जिससे आग बहुत तेजी से फैल रही है। आग अब उन इलाकों की ओर बढ़ रही है, जहां गेहूं की फसल खड़ी है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बुजुर्ग किसान रामदास ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार है और यदि आग इस ओर फैलती है, तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय किसान और ग्रामीण मौजूद हैं। हालांकि, दलदली जमीन और ताल में पानी होने के कारण वे आग बुझाने के लिए करीब जाने से हिचक रहे हैं। डायल 112 और नगर थाना के उपनिरीक्षक (SI) श्याम सुंदर सहित पुलिस बल मौके पर मुस्तैद है। हालांकि, फायर ब्रिगेड की गाड़ी खराब रास्ते में फंस जाने के कारण राहत कार्य प्रभावित हुआ है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था और स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रशासन द्वारा आग बुझाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन हालात अभी भी नियंत्रण में नहीं आ पाए हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के चंदोताल में भीषण आग:कई एकड़ वन क्षेत्र और किसानों की फसल खतरे में
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












