#बस्ती_न्यूज
लालगंज थाना क्षेत्र के महदेवा में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। शासन के आदेशों की अनदेखी कर दिन-रात मिट्टी लदी ट्रॉलियां बेरोकटोक चल रही हैं। यह अवैध खनन महदेवा क्षेत्र में अपनी जड़ें जमा चुका है। महदेवा पुलिस चौकी के ठीक बगल से मिट्टी से भरी ट्रॉलियां बिना किसी रोक-टोक के गुजरती देखी जा रही हैं। पुलिस की नाक के नीचे से इन अवैध वाहनों का गुजरना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय ग्रामीणों में इस बात को लेकर चर्चा है कि यह अवैध कारोबार किसके प्रभाव में चल रहा है। इस स्थिति से स्थानीय पुलिस और संबंधित विभागों की मिलीभगत के सवाल उठ रहे हैं। महदेवा चौकी के पास से गुजरने वाले इन वाहनों पर कार्रवाई न होना मिलीभगत की ओर इशारा करता है। यह अवैध धंधा राजस्व को भी नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सीओ रुधौली कुलदीप सिंह से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि यह एक कानूनी अपराध है। यदि ऐसा किया जा रहा है, तो जल्द से जल्द टीम भेजकर कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
महदेवा में अवैध मिट्टी खनन बेरोकटोक जारी:पुलिस चौकी के पास से गुजर रहीं मिट्टी लदी ट्रॉलियां
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











