Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म:दोबारा वारदात में परिजनों ने...

बस्ती में महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म:दोबारा वारदात में परिजनों ने दिया साथ, 4 के खिलाफ केस दर्ज

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 1 अगस्त 2025 की शाम लगभग 7:30 बजे आरोपी जबरन उसके घर में घुस आया। उसने पीड़िता का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने घटना की तस्वीरें भी खींच लीं और किसी को बताने पर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। इस घटना के बाद पीड़िता काफी दहशत में थी। इसके बाद, 26 सितंबर 2025 की शाम को, जब पीड़िता बाजार से पूजा का सामान लेकर लौट रही थी, आरोपी उसे जबरन अपने घर खींच ले गया और दोबारा दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, जब उसने विरोध किया और शोर मचाया, तो आरोपी के परिजनों ने भी उसका साथ दिया। आरोप है कि आरोपी की मां और भाभी ने उसे पकड़ लिया, जबकि उसके पिता ने पीड़िता को कमरे में खींचकर घटना को अंजाम देने में सहयोग किया। न्यायालय के आदेश के बाद लालगंज थाने में आरोपी मनोज, उसके पिता, मां और भाभी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments