Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मल्हीपुर CHC में 31 लोगों को लगा रेबीज टीका:कुत्ता-बंदर काटने के बढ़े...

मल्हीपुर CHC में 31 लोगों को लगा रेबीज टीका:कुत्ता-बंदर काटने के बढ़े मामले


विकास खंड जमुनहा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में सोमवार को 31 लोगों को रेबीज का टीका लगाया गया। इन सभी लोगों को कुत्ते या बंदर ने काटा था। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मल्हीपुर क्षेत्र में कुत्तों और बंदरों के काटने के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। टीका लगवाने वालों में अधिकांश लोग आवारा कुत्तों के शिकार हुए हैं, जबकि कुछ मामलों में बंदरों के काटने की घटनाएं भी सामने आई हैं। सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ रेबीज वैक्सीन दी। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि कुत्ते या बंदर के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके बाद बिना देर किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीकाकरण कराना आवश्यक है, ताकि संक्रमण से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments