नवाबगंज के स्कूल में अंकपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा एक से पांच तक के मेधावी विद्यार्थियों को उनके अंकपत्र वितरित किए गए और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के उपरांत छात्र-छात्राओं को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर अंकपत्र प्रदान किए गए। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक संतोष कुमार यादव, शिक्षिका संदीप यादव, शिक्षक शिव धारी पाठक, मोहित जायसवाल, वर्षा गुप्ता, सैयद तबस्सुम, माधवराव, सुरेश कुमार शर्मा, अशफाक खान और अनुपम पटेल सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।
नवाबगंज में मेधावी छात्रों का सम्मान:सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, अंकपत्र वितरित किए गए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











