Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पंडितडीह में 7-8 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक:ग्रामीणों ने पंपिंग सेट...

पंडितडीह में 7-8 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक:ग्रामीणों ने पंपिंग सेट मशीन चलाकर बुझाई आग; फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची


सिद्धार्थनगर जिले के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कठेला गर्वी स्थित पंडितडीह टोला में गुरुवार दोपहर गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। घटना में लगभग 7 से 8 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बिना देरी किए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिना दमकल की सहायता लिए खुद आग बुझाने का मोर्चा संभाला। पुरुष, महिलाएं और युवा सभी बाल्टियों में पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। ग्रामीणों की तत्परता से आग को फैलने से रोका जा सका। लेखपाल ने मौके पर नुकसान का मुआयना किया इस आगजनी में शांति, रिंकू, भोला, बजरंगी और मनोज सहित कई किसानों को भारी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर लेखपाल रणबीर यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने प्रभावित किसानों को सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। काफी मशक्कत और सूझबूझ के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। उनकी तत्परता के कारण आग को आसपास के खेतों में फैलने से रोका जा सका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना के दौरान स्थानीय लोगों में प्रशासन और अग्निशमन विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखी गई। सूचना के बाद भी दमकल नहीं पहुंची ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना की तत्काल सूचना दिए जाने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। एक स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि उन्हें दमकल गाड़ियों के आने की उम्मीद थी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी कोई मदद नहीं मिली। ग्रामीणों का कहना था कि यदि उन्होंने समय रहते आग बुझाने का प्रयास न किया होता, तो कई एकड़ में खड़ी फसल जलकर खाक हो जाती। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि यह बिजली के शॉर्ट सर्किट या किसी चिंगारी के कारण लगी होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments