ब्लॉक खुनियांव के ग्राम धोबही में कथित धर्मांतरण की घटना के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है। शुक्रवार को उन्होंने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान, पूर्व मंत्री ने प्रभावित हिंदू परिवारों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। द्विवेदी ने बताया कि सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी की आस्था और विश्वास के साथ जबरदस्ती या छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने दबाव या प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व मंत्री ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
धर्मांतरण मामले में पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी धोबही पहुंचे:पीड़ित परिवारों से मिले, सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिलाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











