श्रावस्ती ।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे बाल श्रम उन्मूलन अभियान के क्रम में थाना सोनवा पुलिस एवं एनजीओ ‘देहात इंडिया’ की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 13.04.2026 को रतनापुर स्थित ‘पर्वत नीर’ प्लांट पर छापेमारी कर 02 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया।
एनजीओ ‘देहात इंडिया’ के प्रोग्राम एसोसिएन संतोष कुमार यादव द्वारा थाना सोनवा पर सूचना दी गई कि उक्त प्लांट में बच्चों से अवैध रूप से श्रम कराया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष सोनवा विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल एएचटी (AHT) टीम को सूचित कर संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।प्रभारी एएचटी निरीक्षक लाल साहब सिंह, उप निरीक्षक अनुराग सिंह, महिला उप निरीक्षक सुश्री शिल्पी, कांस्टेबल अमोल एवं महिला कांस्टेबल सीमा द्वारा एनजीओ प्रतिनिधि के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई, जहां दो नाबालिग बालक श्रम करते हुए पाए गए।
प्लांट स्वामी के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है, क्योंकि मौके पर कोई स्पष्ट नाम-पता उपलब्ध नहीं हो सका।रेस्क्यू किए गए दोनों बच्चों को सुरक्षित थाना सोनवा स्थित मिशन शक्ति केंद्र लाया गया है, जहां काउंसलिंग उपरांत उन्हें अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु बाल कल्याण समिति (CWC) के माध्यम से संरक्षण में भेजा जाएगा।जनपद में बाल श्रम के विरुद्ध सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट । प्रवीण कुमार मिश्रा
जिला ब्यूरो चीफ एम एनटी न्यूज भारत श्रावस्ती












