बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बसडीला निवासी विकास सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके परिचित लोरिकपुर (थाना नगर) निवासी विकास पाण्डेय और विवेक पाण्डेय ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। विकास सिंह के अनुसार, 21 जुलाई 2022 को विकास पाण्डेय ने अपने बड़े भाई विवेक पाण्डेय की नौकरी लगवाने के बहाने उनसे कुल 18 लाख रुपये लिए थे। इस रकम में से 14 लाख रुपये ऑनलाइन/फोनपे के माध्यम से और 4 लाख रुपये नकद दिए गए थे। आरोपियों ने तीन महीने के भीतर पूरी रकम लौटाने का वादा किया था। समय सीमा बीतने पर जब विकास सिंह ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने दो महीने का अतिरिक्त समय लिया और केवल लगभग 2.5 लाख रुपये ही लौटाए। इसके बाद जनवरी 2023 में शेष रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक बाकी पैसा वापस नहीं किया गया है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने लेन-देन से जुड़े सभी सबूत, जैसे फोनपे ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड, ऑनलाइन रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट और वीडियो, अपनी शिकायत के साथ संलग्न किए हैं। उनका आरोप है कि आरोपी अब न तो पैसे लौटा रहे हैं और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे रहे हैं। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने इस संबंध में बताया कि उन्हें शिकायत पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी:बस्ती में दो भाइयों पर धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










