Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में विदेश भेजने के नाम पर ठगी,:पुलिस ने दो शातिर आरोपी...

बस्ती में विदेश भेजने के नाम पर ठगी,:पुलिस ने दो शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया, ठग गिरोह का पर्दाफाश


बस्ती पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना नगर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से नौ पासपोर्ट, 10 वीजा की छायाप्रति और पांच हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जहांगीर अंसारी (39) और आजाद अंसारी (43) के रूप में हुई है। ये दोनों पश्चिमी चंपारण, बिहार के बगहा स्थित अंसारी टोला के निवासी हैं। उन्हें सोमवार सुबह अक्सड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी घनी आबादी वाले इलाकों में किराए पर कमरा लेकर फर्जी कार्यालय चलाते थे। वे विदेश भेजने का झांसा देने के लिए पंपलेट छपवाते थे और लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। प्रत्येक व्यक्ति से पासपोर्ट और लगभग डेढ़ लाख रुपये वसूलते थे। पर्याप्त संख्या में लोगों को इकट्ठा करने के बाद उन्हें फर्जी वीजा के साथ दिल्ली भेजा जाता था। दिल्ली में जांच के दौरान वीजा फर्जी पाए जाने पर लोगों को वापस भेज दिया जाता था। इसी बीच, आरोपी उनके पासपोर्ट लेकर फरार हो जाते थे। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने बताया कि यह एक संगठित ठगी गिरोह है, जो भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने का लालच देकर उनका आर्थिक शोषण करता था। पुलिस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है और गिरोह से जुड़े नेटवर्क की भी गहनता से जांच की जा रही है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे




बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर



बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments