महराजगंज जिले में बदलते मौसम के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल महराजगंज में खांसी, जुकाम और बुखार सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे भीड़ बढ़ गई है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनस ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से इसकी चपेट में आ रहे हैं। डॉ. अनस ने यह भी बताया कि कुछ मरीज हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्याओं के साथ भी अस्पताल पहुंच रहे हैं, जो चिंता का विषय है। डॉ. अनस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, ठंडे-गर्म से बचने और हल्के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दावा किया है, ताकि किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा:ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़, डॉक्टर ने दी सलाह
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











