महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इलाहावास गांव निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र मौर्य 3 अप्रैल को बृजमनगंज के हबीबगढ़ के पास घायल अवस्था में मिले थे। पोस्टमार्टम के बाद जब जितेंद्र का शव शनिवार को घर पहुंचा, तो परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव दरवाजे पर रखकर हत्या का आरोप लगाया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस और पीएसी बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारी परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। परिजन शव दरवाजे पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शव के दाह संस्कार करने को अड़े हुए है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत:परिजन बोले- बेटे की हत्या हुई, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े
Recent Comments
on Hello world!












