Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती - इकौना में इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त:नेशनल हाईवे पर क्षतिग्रस्त मिली, कोई...

श्रावस्ती – इकौना में इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त:नेशनल हाईवे पर क्षतिग्रस्त मिली, कोई हताहत नहीं


श्रावस्ती जिले में शनिवार देर रात नेशनल हाईवे 730 पर एक इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिली। यह घटना इकौना थाना क्षेत्र के सत्या दा आयरन स्कूल के पास हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों में कौतूहल का विषय बन गया। वाहन सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही इकौना थाना अध्यक्ष परमानंद तिवारी अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया। थाना अध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसे के समय वाहन में कौन सवार था और यह दुर्घटना कैसे हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments