*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम* द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनपद के समस्त थानों के हेड मुहर्रिर को ऑपरेशन “दहन” के अंतर्गत गोष्ठी कर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। यह अभियान पुलिस मुख्यालय एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में संचालित किया जा रहा है।
उक्त अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों के मालखानों में मौजूद बरामद मादक पदार्थों का नियमानुसार विनष्टीकरण/निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। यह कार्यवाही दिनांक 01 मार्च 2026 से 31 मई 2026 के मध्य संपादित की जानी है।
इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों/हेड मुहर्रिर को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने थानों के मालखानों में उपलब्ध मादक पदार्थों का विनष्टीकरण/निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए
पुलिस विभाग द्वारा यह अभियान मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं जनपद को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री सतीश कुमार शर्मा मौजूद रहे।











