नगर पंचायत गायघाट स्थित जामिया अरबिया अशरफिया का वार्षिक जलसा सोमवार को देर रात संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम रात 8 बजे शुरू होकर 1 बजे तक चला, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। जलसे के दौरान हाफिज और आलिम की शिक्षा पूरी करने वाले छात्रों को साफा बांधकर सम्मानित किया गया। उन्हें प्रमाण पत्र (सनद) भी प्रदान किए गए। मुख्य वक्ता हजरत मौलाना मोहम्मद अजहरूद्दीन ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ज्ञान ही व्यक्ति को सही मार्ग दिखाता है और समाज में उसकी पहचान बनाता है। उन्होंने युवाओं को धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने की भी सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसा प्रबंधक डॉ. किताबुल्लाह अंसारी ने की। मदरसा प्रिंसिपल मोहम्मद शरीफ ने जलसे की निगरानी की, जबकि हजरत मौलाना गुलाम यासीन कादरी ने इसकी सरपरस्ती की। इस अवसर पर मदरसा अध्यक्ष हाजी डॉ. मोहम्मद अहमद और क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उपस्थित लोगों में मौलाना आस मोहम्मद, मोहम्मद यूसुफ, जान मोहम्मद कुरैशी, मौलाना अब्दुल रकीब, मौलाना नुरुल हुदा, मौलाना मुशब्बीर, जुल्फिकार अली, हाफिज रफी अहमद, मास्टर अब्दुल हफीज, मास्टर अतीक अहमद, कारी मोहब्बत अली, मौलाना फसीउल्लाह, शब्बीर अहमद राईनी, हाफिज मेहदी हसन, रईस अहमद, सफी मोहम्मद उर्फ गुड्डू, अलाउद्दीन कुरैशी, शेख मोहम्मद अली, तबरेज खान और अतवारी खान प्रमुख थे। मदरसा प्रबंधन ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
जामिया अरबिया अशरफिया का वार्षिक जलसा संपन्न:हाफिज और आलिम की शिक्षा पूरी करने वाले छात्रों को सनद वितरित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











