Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उर्रा PHC में जन आरोग्य मेला:40 मरीजों को मुफ्त इलाज और दवाएं...

उर्रा PHC में जन आरोग्य मेला:40 मरीजों को मुफ्त इलाज और दवाएं मिलीं


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) उर्रा में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना के तहत लगाए गए शिविर में कुल 40 मरीजों को निःशुल्क उपचार और दवाएं प्रदान की गईं। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की शुगर, बीपी और मलेरिया जैसी विभिन्न बीमारियों की जांच की। उपचार पाने वाले 40 मरीजों में 24 पुरुष, 11 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल थे। प्रभारी चिकित्सक डॉ. हीरालाल कुशवाहा ने बताया कि बदलते मौसम के कारण मेले में आए अधिकांश मरीज बुखार और खांसी की शिकायत लेकर पहुंचे थे। इस अवसर पर फार्मासिस्ट ऐजाज, वार्ड ब्वॉय कमल किशोर, एएनएम रतन शिला और रीना देवी मौर्य सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments