Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कांवड़ यात्रा, NHAI ने हाईवे के वैध कट बंद किए:दुबौलिया में दुर्घटना...

कांवड़ यात्रा, NHAI ने हाईवे के वैध कट बंद किए:दुबौलिया में दुर्घटना रोकने के लिए कई स्थानों पर बैरियर लगाए

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कमर कस ली है। जिले के कप्तानगंज, महाराजगंज और गोटवा सहित कई स्थानों पर हाईवे पर बने वैध कटों को एहतियातन बंद करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। NHAI के अनुसार, ये कट भले ही वैध रूप से स्वीकृत थे, लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्त इसी लेन से पैदल चलते हैं। इन कटों से वाहनों की आवाजाही जारी रहने पर उनके कांवड़ियों की लेन में प्रवेश करने और दुर्घटना होने की आशंका थी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से NHAI ने कांवड़ यात्रा की अवधि के लिए इन सभी कटों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। इसके लिए भारी क्रेन और मशीनों की मदद से कंक्रीट बैरियर लगाकर इन्हें बंद किया जा रहा है। बुधवार को कप्तानगंज क्षेत्र में हाईवे पर बैरियर स्थापित करते हुए एक टीम को कार्य करते देखा गया। स्थानीय लोगों ने NHAI की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि भले ही इससे कुछ समय के लिए आवागमन में मामूली असुविधा हो सकती है, लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यह कदम बेहद आवश्यक और सराहनीय है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यात्रा संपन्न होने के बाद इन कटों को पुनः पूर्ववत खोल दिया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments