Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कस्तूरबा की छात्रा बनी एक दिन की बीडीओ:खंड विकास अधिकारी ने बढ़ाया...

कस्तूरबा की छात्रा बनी एक दिन की बीडीओ:खंड विकास अधिकारी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, दिखी उत्साहित


बुधवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कुदरहा आलोक कुमार पंकज ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा प्रियांशी को एक दिन के लिए बीडीओ बनाया। यह पहल बच्चों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। बीडीओ की कुर्सी पर बैठते ही छात्रा प्रियांशी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय परिसर का भ्रमण कर कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी। इस दौरान प्रियांशी की आँखों में खुशी के आँसू छलक उठे। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वे योजनाओं का संचालन निष्ठा से करें ताकि हर गरीब को उसका हक मिल सके। प्रियांशी ने यह भी व्यक्त किया कि इस कुर्सी पर बैठकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है और वह भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनकर ब्लॉक व जनपद का नाम रोशन करेंगी। खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने बताया कि वे अंक पत्र वितरण के लिए कस्तूरबा विद्यालय गए थे। वहां छात्रा प्रियांशी के उत्साह और उमंग को देखकर उन्होंने उसे एक दिन का बीडीओ बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल विकास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, और इसमें सकारात्मक परिवर्तन भी दिख रहा है। पंकज ने सीएम फेलो आनंद सोनी द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर बीईओ सीपी गौड़, वार्डेन वत्सला श्रीवास्तव, एडीओ समाज कल्याण अखिलेश, गोरख नाथ यादव, राहुल कुमार, अजय श्रीवास्तव सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments