सिसवा नगरपालिका के एक मैरेज हॉल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार शाम संपन्न हो गया। सिसवा और जहदा मंडल के इस शिविर का समापन जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय के संबोधन के बाद हुआ। प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को पांचवें, छठे और अंतिम सत्र की अध्यक्षता आकाश गुप्ता, दीपक चौधरी और बैजनाथ सिंह ने की। मुख्य अतिथियों अजय श्रीवास्तव, जनार्दन गुप्ता और जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने संगठन में एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी कई चुनाव सामने हैं और चुनौतियां भी हैं। एकजुट रहकर ही बूथों पर जीत हासिल की जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव में बूथ पर जनसंपर्क मजबूत होने से प्रचंड बहुमत प्राप्त करने में कोई बाधा नहीं आती। पांडेय ने आगे कहा कि सरकार और संगठन ने सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखने का कार्य किया है। इस प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी संगठन और सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कार्यकर्ताओं को प्रदेश और क्षेत्र के नेताओं का मार्गदर्शन मिला। जिलाध्यक्ष के संबोधन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। अंत में सिसवा भाजपा मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नागेंद्र मल, प्रमोद जायसवाल, संतोष सिंह, संजय श्रीवास्तव, सुनील सिंह, शंकराचार्य पटेल, बैजनाथ सिंह, बच्चन लाल, दीपक चौधरी, राजू सिंह, मनोज जायसवाल, राम मिलन गुप्ता, संतोष पांडेय, रामेश्वर जायसवाल, धर्मनाथ खरवार, राजन चौधरी, मदन राजभर, राकेश कनोजिया, गणेश खरवार, सुनील रावत, नवीन चौधरी, मुन्ना गोड़ सहित सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सिसवा में भाजपा प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिन:जिलाध्यक्ष संजय पांडेय बोले- सरकार ने सांस्कृतिक धरोहरों को किया सुरक्षित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











