HomeHealth & Fitnessसमर इंटर्नशिप मे विधिक सेवा संस्थाओं की कार्यप्रणाली से परिचित हुए विधि...

समर इंटर्नशिप मे विधिक सेवा संस्थाओं की कार्यप्रणाली से परिचित हुए विधि छात्र

लखनऊ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा आयोजित समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत 128 विधि छात्र-छात्राओं ने बुधवार को यहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का  उद्देश्य भावी विधि पेशेवरों को न्याय व्यवस्था की व्यावहारिक कार्यप्रणाली, सहायता तंत्र एवं विधिक सेवा संस्थाओं की भूमिका से अवगत कराना है।

इस अवसर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की उप सचिव  शालीन मिश्रा ने  न्याय तक समान पहुंच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा संस्थाएं समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को न्याय उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।  विधि छात्रों को न्याय प्रणाली की जमीनी हकीकत और उसके संचालन तंत्र को समझना आवश्यक है, जिससे वे  संवेदनशील एवं उत्तरदायी विधिक पेशेवर बन सकें।

 मुख्य विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता अरुण मिश्रा ने कहा कि  यह व्यवस्था गरीब एवं असहाय अभियुक्तों को  नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। उन्होंने आपराधिक मामलों में अभियुक्तों के संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार तथा न्यायिक प्रक्रिया में विधिक सहायता के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की।

प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अभिषेक गुप्ता ने कहा कि समर इंटर्नशिप जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों से परे व्यावहारिक विधिक ज्ञान प्रदान करते हैं।  विधिक शिक्षा का उद्देश्य केवल कानून की जानकारी देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, न्याय के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव विकसित करना भी है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments