सिद्धार्थनगर के तुलसियापुर चौराहे पर पिछले सप्ताह हुए हादसे में एक मजदूर की मौत के बाद, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाए। यह घटना शोरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हुई थी, जहां एक निर्माणाधीन गेट अचानक गिर गया था। मलबे में दबकर 22 वर्षीय मजदूर मुस्ताक की मृत्यु हो गई थी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय, पार्टी पदाधिकारियों के साथ मृतक के गांव मढ़नी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और मौके से ही प्रशासनिक उच्चाधिकारियों से फोन पर बात की। नेता प्रतिपक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को बिना किसी देरी के उचित मुआवजा और अन्य सरकारी सहायता राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हादसे को पांच दिन से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से पीड़ित परिजनों को किसी प्रकार की आर्थिक या व्यवहारिक मदद नहीं मिल पाई है। उन्होंने प्रशासन के इस रवैये को निंदनीय बताया। मणेन्द्र मिश्रा ने मृतक के पिता किताबुल्लाह को तत्काल राहत के तौर पर एक राशन किट और दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराईं। इस मुलाकात के दौरान उग्रसेन सिंह, इब्राहिम बाबा, वीरेंद्र तिवारी, शकील शाह, जावेद खान, मसूद खान, हरिनाथ यादव, राकेश दुबे, अजय चौरसिया, जमील प्रधान, सऊद, संजय यादव सहित कई अन्य समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात:तुलसियापुर हादसे पर प्रशासन के रवैये पर उठाए सवाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












