महाराजगंज जिले में झांझनपुर से महाराजगंज को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर सिसवानिया गांव के पास एक पेड़ सड़क की ओर झुक गया है। यह मुख्य मार्ग चौक सहित सैकड़ों गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ता है और इसके कारण किसी भी समय बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। यह मार्ग प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, एंबुलेंस तथा विभिन्न दोपहिया व चारपहिया वाहनों द्वारा उपयोग किया जाता है। पेड़ के सड़क पर झुक जाने से आवागमन बाधित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों अश्वनी, राजदेव, अरुण, अंकुर का कहना है कि तेज हवा या बारिश के दौरान यह पेड़ कभी भी सड़क पर गिर सकता है। इससे जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका है, जिससे गंभीर परिणाम हो सकते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से तत्काल इस झुके हुए पेड़ को हटाने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो किसी भी बड़ी दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवानिया में सड़क किनारे झुका पेड़, हादसे का खतरा:महाराजगंज मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












