HomeHealth & Fitnessलौलाई पावर हाउस पर देर रात स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

लौलाई पावर हाउस पर देर रात स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

WhatsApp Image 2026-06-27 at 10.37.12 AM

लखनऊ। चिनहट में पावर हाउस पर कल देर रात कुछ लोगों ने बिजली कटौती को लेकर पत्थरबाजी की गई।इस बीच कर्मचारी घायल हो गए। उन्हे आनन—फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शुक्रवार को चिनहट स्थित लौलाई पावर हाउस पर देर रात बिजली चली गई। लोगों का कहना है कि रात करीब 9:30 बजे सप्लाई आई, लेकिन महज दस मिनट बाद फिर से कट गई। भीषण गर्मी को देखते हुए बौखलाए स्थानीय निवासियों जमकर हंगामा कटा। लगातार हो रही कटौती से परेशान स्थानीय निवासियों का सब्र टूट गया और वे भारी संख्या में पावर हाउस पर इकट्ठा हो गए कुछ व्यक्तियों ने तो 1090 ,1076, 112 नंबर पर कंप्लेंट भी दर्ज कराई, लेकिन उनकी सुनवाई कहीं भी नहीं हुई। तब गुस्साए लोगों ने खुद पावर हाउस पर इकट्ठा होकर अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया। लेकिन कोई भी अधिकारी ना तो मौके पर आया ना ही किसी का फोन उठाया।तो वहीं उग्र भीड़ ने पावर हाउस परिसर पर पथराव कर दिया। पावर हाउस परिसर के अंदर खड़ी गाड़ियों एसी और अन्य सरकारी संपत्ति को बुरी तरह तहस-नहस कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस: घटना की सूचना मिलते ही UP 112 और स्थानीय पुलिस बल मनोज सिंह चौकी प्रभारी कई पुलिस बाल के साथ पहुंचकर मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

 
 
 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments