महादेव घुरहू क्षेत्र के ग्राम पोखर भिटवा में नवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित नवचंडी महायज्ञ का आज शुक्रवार को हवन और विशाल भंडारे के साथ समापन हो जाएगा। यह महायज्ञ पिछले नौ दिनों से चल रहा था। आचार्य रितेश मिश्रा द्वारा नवचंडी महायज्ञ का आयोजन और पूजा-पाठ विधि-विधान से संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने सभी भक्तों से अपने घरों से धूप, दीप, अगरबत्ती, कपूर, फूल और माला जैसी हवन सामग्री लाने का आह्वान किया है, ताकि सभी भक्त इस महायज्ञ एवं हवन में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बन सकें। महायज्ञ के दौरान अतुल मिश्रा द्वारा सुबह और शाम रामचरितमानस का पाठ भी सुचारु रूप से चल रहा था, जिसका समापन भी आज ही होगा। इस अवसर पर मुख्य यजमान गिरीश गुप्ता (अध्यक्ष) शिवप्रसाद शर्मा ने क्षेत्र एवं गांव के लोगों से विशाल भंडारे में शामिल होने का आह्वान किया है, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रसाद ग्रहण कर सकें। महायज्ञ के आयोजन में मंगल प्रसाद गुप्ता, नवरत्न यादव, बजरंगी प्रसाद, चौधरी प्रसाद यादव, राजबहादुर, प्रदीप यादव, अजय विश्वकर्मा, द्वारिका प्रसाद गौतम, रामदेव मौर्य, चिन्कू यादव, भानु यादव सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
- उत्तर प्रदेश
- गोरखपुर
- प्रदेश (State)
- यूपी लेटेस्ट न्यूज हिन्दी (UP latest news hindi)
- लाइव अपडेट
- सिद्धार्थनगर












