Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महाराजगंज: मौत को छूकर निकलीं दर्जनों जिंदगियां!

महाराजगंज: मौत को छूकर निकलीं दर्जनों जिंदगियां!


अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी बकरियों से लदी पिकअप, मची चीख-पुकार

रिपोर्ट:हेमन्त कुमार दुबे।

महराजगंज।जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। ठूठीबारी से कई दर्जन बकरियां लादकर परतावल बाजार जा रही एक पिकअप (UP 55T 4897) निचलौल-चिउटहां मार्ग पर सेमरी के पास अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा पलटी। हादसा सुबह करीब 3:30 बजे का है, जब चारों तरफ अंधेरा छाया था। गाड़ी पलटते ही मौके पर हड़कंप मच गया।

गनीमत रही कि ड्राइवर समेत सवार सभी 5 लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद कड़ी मशक्कत कर वाहन में फंसी दर्जनों बकरियों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस चमत्कारिक बचाव में किसी भी प्रकार की जनहानि या मवेशी के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, हादसे के बाद सिंदुरिया थानाध्यक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं लग सका।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments