Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज के जगरनाथपुर नहर पुल बना हादसों का सबब:क्षतिग्रस्त डिवाइडर और झाड़ियों...

महराजगंज के जगरनाथपुर नहर पुल बना हादसों का सबब:क्षतिग्रस्त डिवाइडर और झाड़ियों से राहगीरों को खतरा


मिठौरा (महराजगंज): विकास खंड मिठौरा क्षेत्र में मिठौरा चौराहे से हथियागढ़ जाने वाले मार्ग पर स्थित जौरहर जगन्नाथपुर नहर का पुल इन दिनों राहगीरों के लिए खतरनाक बना हुआ है। पुल का डिवाइडर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, वहीं पुल के दोनों ओर घनी नारकत और झाड़ियां उग आई हैं, जिससे मार्ग बेहद असुरक्षित हो गया है। देखरेख के अभाव में पुल पर दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने और डिवाइडर टूटा होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले स्कूली बच्चे, स्थानीय निवासी और अन्य राहगीर हर समय हादसे की आशंका में यात्रा करने को मजबूर हैं। जरा सी चूक होने पर वाहन के सीधे नहर में गिरने या दुर्घटनाग्रस्त होने का डर बना रहता है। स्थानीय निवासियों धनंजय, सुनील विश्वकर्मा, नूरआलम, रफीउद्दीन, बबलू यादव, विंद्रेश कनौजिया और प्रमोद विश्वकर्मा सहित कई लोगों ने इस बदहाली पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के संबंध में कई बार अवगत कराए जाने के बावजूद संबंधित विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्रीय जनता ने संबंधित प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुल के क्षतिग्रस्त डिवाइडर की शीघ्र मरम्मत कराने और दोनों तरफ उगी झाड़ियों की सफाई करवाने का आग्रह किया है, ताकि रोज हो रहे हादसों पर रोक लग सके और स्कूली बच्चों व अन्य राहगीरों की आवाजाही सुरक्षित हो सके।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments