श्रावस्ती के नासिरगंज कस्बे में शनिवार 11 मुहर्रम को करबला के शहीदों को पुरसा देने के लिए एक मजलिस का आयोजन किया गया। यह मजलिस मरहूम नसीम हैदर साहब के अज़ाख़ाने में शाम 6:20 बजे हुई, जिसमें शिया समुदाय के लोग शामिल हुए। मजलिस का आगाज़ आकिल रिजवी ने मर्सिया पढ़कर किया, जिसे सुनकर अज़ादार भावुक हो गए। इसके बाद आसिफ हुसैन ने भी मर्सिया पढ़ा। जलालपुर जिले के अंबेडकरनगर से आए मौलाना जनाब शेख रईस अब्बास साहब ने मजलिस को खिताब फरमाया। उन्होंने इमाम हुसैन और उनके 71 शहीद साथियों के मासायब (दुख) बयान किए, जिसे सुनकर अज़ादारों की आंखें नम हो गईं। मजलिस के बाद शाहरुख हैदर, सकलैन हैदर, आकिल रिजवी और आसिफ हुसैन आदि ने नौहे पढ़े। इस दौरान अज़ादारों ने मातम किया। मजलिस समाप्त होने के बाद, मेराज हैदर ने अज़ादारों के लिए तबर्रुक का भी इंतज़ाम किया था।
श्रावस्ती के नासिरगंज में मजलिस का आयोजन:करबला के शहीदों को शिया समुदाय ने पुरसा दिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












