महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र स्थित बरगदही और गोपाला सिवान में रविवार को भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और बेलवा बुजुर्ग गांव के सिवान तक फैल गई। इस घटना में लगभग 50 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली, जिससे आसपास के कई खेत प्रभावित हुए और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बाल्टी, पाइप और अन्य उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने की सूचना पर सिसवा मुंशी चौकी की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की तत्परता से आग पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया। लेखपाल ऋषिकेश शर्मा, रुद्र प्रताप, वैभव प्रताप और कानूनगो जय प्रकाश नारायण भी घटनास्थल पर पहुंचे और नुकसान का आकलन करना प्रारंभ किया। हालांकि, ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। उनका आरोप है कि यदि दमकल समय पर पहुंचती, तो फसल के नुकसान को कम किया जा सकता था। इस अग्निकांड में नईम हाफिज, अलाउद्दीन, मसूद, जयदुल हसन, वहदन, सैदुल्लाह, वसीम अख्तर, मुंशी राजा, जावेद, कमाल, अली राजा, भगवंत, भागीरथी, ताहिर, फकरुद्दीन, गयासुद्दीन, अदालत, किताबुल्लाह, रूफी अहमद, मुजफ्फर हुसैन और नइमुल्लाह सहित कई किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बरगदही-गोपाला सिवान में भीषण आग:अज्ञात कारणों से 50 एकड़ गेहूं की फसल राख
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












