Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पंचायत मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण शुरू:22 अप्रैल को अंतिम प्रकाशन, अवकाश...

पंचायत मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण शुरू:22 अप्रैल को अंतिम प्रकाशन, अवकाश में भी खुले रहेंगे कार्यालय


जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण कार्य राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की संशोधित अधिसूचना के तहत शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) अश्विनी कुमार पाण्डेय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पुनरीक्षण 10 अप्रैल 2026 की संशोधित समय-सारिणी के अनुसार किया जा रहा है। पाण्डेय ने बताया कि मतदाता सूचियों के कम्प्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्रों और स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग और फोटो प्रतियां तैयार करने का कार्य 17 मार्च 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक चलेगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन जनसामान्य के लिए 22 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। इसके लिए प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही, जनसामान्य की जानकारी के लिए संबंधित सभी कार्यालयों के सूचना पट्टों पर भी कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वृहद पुनरीक्षण अवधि के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी कार्य पूर्ण किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments