श्रावस्ती के मल्हीपुर साइबर सेल ने यूपीआई धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति को राहत प्रदान की है। साइबर सेल ने पीड़ित महफूज अली के बैंक खाते से ठगे गए 5,500 रुपए सफलतापूर्वक वापस करा दिए हैं। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराधों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में यह सफलता मिली। मल्हीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह और साइबर सेल टीम के प्रयासों से यह राशि वापस कराई जा सकी। शिकायतकर्ता महफूज अली पुत्र मंसूर अली, निवासी शिवगढ़ कला, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती ने एनसीआरपी पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि धोखेबाजों ने यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से 5,500 रुपये निकाल लिए थे।
मल्हीपुर साइबर सेल ने ठगी के 5500 रुपए वापस कराए:UPI धोखाधड़ी के शिकार महफूज अली को मिली राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










