श्रावस्ती जनपद के गिलौला मण्डल के बूथ संख्या 214 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने इस कार्यक्रम को 140 करोड़ देशवासियों को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम बताया, जो समाज में सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करता है। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष उमेश अवस्थी, शक्ति केंद्र संयोजक लक्ष्मी नारायण पांडे और बूथ अध्यक्ष डॉ. किशन पाण्डे सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को प्रेरणादायी बताया और कहा कि इनसे समाज सेवा, जनकल्याण तथा देश के विकास के लिए नई ऊर्जा मिलती है। ग्रामीणों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में कार्य करने और समाज को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।
गिलौला में सुनी गई ‘मन की बात’:कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साह से लिया भाग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










