Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी:तेज रफ्तार के कारण मैकेनिक गंभीर घायल,...

श्रावस्ती में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी:तेज रफ्तार के कारण मैकेनिक गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर


श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में भिनगा–मल्हीपुर मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 23 वर्षीय नईम खान के रूप में हुई है, जो बहराइच जनपद के मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा बाजार का निवासी है। नईम गणेशपुर मजरा स्थित ईदगाह के पास इंडियन ऑटो पार्ट्स पर मैकेनिक का काम करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिकारी गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस बुलाई। ईएमटी अतुल श्रीवास्तव और पायलट ललित पाठक (यूपी 32 ईजी 4355) ने घायल नईम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर बहराइच रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments