कौशाम्बी। जिले में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में सम्राट उदयन सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पौधारोपण अभियान-2026 की तैयारियों, पर्यावरण संरक्षण तथा गंगा घाटों पर सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में जिलाधिकारी ने पौधारोपण अभियान-2026 के अंतर्गत अब तक की गई तैयारियों और कार्यवाहियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासनादेश के अनुरूप सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं तथा आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौधारोपण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी को निर्देश दिया कि खंड विकास अधिकारियों एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों द्वारा चयनित पांच-पांच ऐसे स्थलों का जनपद स्तरीय अधिकारियों से सत्यापन कराया जाए, जहां पौधारोपण के साथ-साथ स्थल का समग्र विकास भी किया जाना है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता न होकर पर्यावरण संरक्षण का स्थायी माध्यम बने, इसके लिए चयनित स्थलों का बेहतर विकास किया जाए।जिला गंगा समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने दारानगर के अधिशासी अधिकारी को गंगा घाटों पर नियमित एवं बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर बेंच एवं शेड निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि आने वाले लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक: पौधारोपण, घाटों की सफाई और विकास कार्यों की समीक्षा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












